Sagar- भाई की खबर सुन भागता आ रहा था भाई, लेकिन दोनों नहीं बच पाए

 

अज्ञात वाहन ने एक युवक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी की उसका दम निकल गया, उसे देखने जा रहा उसका चचेरा भाई भी दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में उसकी भी जान चली गयी। एक ही परिवार के दो युवकों की जान जाने की घटना काफी दुखद है जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

 

 


घटना सागर के बीना के आगासौद थाना इलाके से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राजेश अहिरवार निवासी देहरी को गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सड़क पर डेड बॉडी रखकर चक्काजाम लगा दिया। घटना की सूचना के बाद उसका चचेरा भाई आकाश अहिरवार जब उसे देखने के लिए बाइक से जा रहा था तो गांव से ही करीब एक किमी दूर वह भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

 

 

परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए रिफायनरी की अस्पताल ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां के डॉक्टरों ने पुलिस का मामला बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद घायल युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ओर ग्रामीण बीपीसीएल रिफाइनरी की टाउनशिप के सामने पहुंच गए जहां उन्होंने चक्काजाम कर दिया। एसडीएम की समझाइश के बाद परिजन माने।


By - sagar tv news
12-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.