दो दिन में सुलझी लाखों की चोरी, जमीन खोदकर निकला सोना-चांदी, पुलिस का बड़ा खुलासा |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले में दो दिन पहले हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। प्रतापपुरा इलाके में रहने वाले रामचरण पाल के घर हुई इस चोरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी, लेकिन छतरपुर पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई के चलते आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया गया। पुलिस ने न सिर्फ चोरी की गुत्थी सुलझाई, बल्कि जमीन के अंदर छुपाकर रखा गया चोरी का माल भी बरामद कर लिया।

 

दरअसल, दो दिन पहले प्रतापपुरा निवासी रामचरण पाल के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी में करीब 26 ग्राम सोने के आठ नग और लगभग एक किलो 400 ग्राम चांदी शामिल थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी।

 

 

लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से दो आरोपियों को चिन्हित किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि चोरी का सारा सामान उन्होंने पकड़े जाने के डर से जमीन के अंदर छुपा दिया था। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर जमीन खुदवाई, जहां से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत का सोना-चांदी जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है, बल्कि क्षेत्र के लोगों में भी पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

 

मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे ने बताया कि चोरी जैसे मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं वे किसी अन्य चोरी की वारदात में तो शामिल नहीं रहे। छतरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

 


By - Sagar tv news
11-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.