सागर कौमी एकता की मिसाल पीली कोठी दरगाह,अब यहां के नौजवान कराएंगे निःशुल्क इलाज

 

सागर की पीली कोठी दरगाह जो कौमी एकता की मिसाल है। कहा जाता है कि यहां की शोहरत, ख्याति बेहद अलग और अपने आप में अनूठी मानी जाती है। अब पीली कोठी कमेटी के युवाओं ने एक शानदार पहल की शुरुआत की है। जिसमें निर्णय किया गया है की हर महीने दरगाह परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई रोगों की निशुल्क जांच साथ ही इलाज भी दिया जाएगा।


दरअसल पीली कोठी दरगाह कमेटी की सालाना बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें जिला वक़्फ कमेटी के सदस्यों समेत अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में इस्लाम धर्म के पवित्र आगामी रमजान महीने में पीली कोठी दरगाह में तरावीह की नमाज और दरगाह परिसर में कई निर्माण कार्यो को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की अब यहां पर कमेटी की ओर से हर महीने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें लोगों का चेकअप किया जाएगा। यह शिविर हर महीने के आखिरी हफ्ते में दरगाह परिसर में ही लगाया जाएगा।


गौरतलब है की लंबे अरसे के बाद अब पीली कोठी दरगाह कमेटी में युवाओं ने आगे आकर पहल करते हुए एक शानदार मुहिम को आगे बढ़ाया है। बाबा के दरबार में युवाओं ने अलग-अलग कार्यो को लेकर अच्छी पहल तैयार की है।

इसको लेकर पीली कोठी दरगाह कमेटी सेक्रेटरी ने जानकारी देते हुए बताया हर बार की तरह इस बार भी बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कई लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान मशवरा करते हुए, आगे किस तरह से क्या कार्य किया जाना है। इसकी चर्चा की गई।


By - sagar tv news
12-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.