नाबालिग युवक-युवती घर से पहुंच गए अस्पताल और अफसोस युवक नहीं बच सका फिर |SAGAR TV NEWS|
एक युवक-युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन इस दौरान युवक की जान चली गयी। तो वहीं युवती को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रैफर किया गया है। जो ज़िंदगी से संघर्ष कर रही है। सबसे हैरान करने वाली तो यह है कि दोनों नाबालिग हैं।
घटना दमोह जिले के कुम्हारी थाना इलाके से सामने आई। जहां युवक-युवती ने ये घातक कदम उठाया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां नाजुक हालत होने से युवक का दम निकल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, इस बात की जानकारी ली गयी कि आखिर दोनों नाबालिग युवक युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, आखिर इसके पीछे वजह क्या है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई करते हुए युवक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
युवक की जान जाने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहरहाल मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। कुम्हारी थाना पुलिस मामले क़ो लेकर गंभीर है। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जिसके बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर दोनों ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया। मामले में एएसआई गोविंद सिंह ने दी जानकारी देते हुए बताया की सूचना पर अस्पताल पहुंचे थे। जहां युवक ने दम तोड़ दिया, मामले में जांच जारी है।