सागर- ट्रेन के गेट पर बैठे शख्स को आया नींद का झोंका,गिरकर पहुंच गया अस्पताल |SAGAR TV NEWS|

 

एक छोटी सी गलती कितनी बड़ी बन जाती है इसका अंदाज़ा भी लगाना मुश्किल होता है। और कहा जाता है कि जब भी ट्रेन से सफर किया जाए तो खास तौर से गेट के पास नहीं बैठना चाहिए, क्योंकि ऐसे में हादसे या अनहोनी का खतरा ज्यादा रहता है। सागर जिले के खुरई थाना इलाके से कुछ इसी तरह का एक मामला भी सामने आया जहां एक व्यक्ति ट्रेन से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर करना पड़ा।

 


जानकारी के मुताबिक घटना खुरई के लहुर्रा गांव के पास से सामने आई है। बताया जा रहा है। की विक्रम मुर्मू निवासी महानाज दक्षिण दिनाजपुर वेस्ट बंगाल जो ट्रेन में यात्रा कर रहा था। वह ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था तभी अचानक से नींद की झपकी आने पर वह नीचे गिर गया। जिसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी साथ ही 108 एम्बुलेंस को भी जानकारी दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी जिस वजह से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

 

ये महज एक घटना नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा सबक भी है। एक छोटी से लापरवाही गंभीर घटना में बदल सकती है। इसलिए कहा जाता है कि जब भी यात्रा करें तो सुरक्षित जगह पर बैठें, सुरक्षित जगह पर बैठकर ही यात्रा करें, क्योंकि जान बहुत कीमती है। इस तरह की लापरवाही से लोग केवल अपना ही नुकसान नहीं करते बल्कि पूरे परिवार को मुसीबत में डाल देते हैं इसलिए सावधानी में ही सुरक्षा है। इस घटना से एक बहुत बड़ी सीख मिलती है।

 

 


By - Sagar tv news
12-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.