सागर- राहतगढ़ में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आगाज़, युवा जोश से गूंजा पटेल स्टेडियम |

 

सागर जिले के राहतगढ़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम आज युवा उत्साह, खेल भावना और राष्ट्रनिर्माण के संदेश का साक्षी बना, जब स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के पावन अवसर पर मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित इस आयोजन ने खेल के माध्यम से युवाओं को एकजुट करने का मजबूत संदेश दिया। इस ऐतिहासिक क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह ‘टिंकू राजा’ सहित संगठन के पदाधिकारियों ने किया। मैदान पर मौजूद सैकड़ों युवाओं और दर्शकों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

 

उद्घाटन मुकाबला टीम रोनाल्डो सीसी और सानू 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोनाल्डो सीसी ने 9 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सानू 11 ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 90 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मूसा कुरैशी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष से जीत की राह दिखाई। जितना बड़ा संघर्ष होगा, उतनी बड़ी आपकी जीत होगी। युवा स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं।” उनके प्रेरक शब्दों से खिलाड़ियों और दर्शकों में नया जोश देखने को मिला।

 

 

युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित यह क्रिकेट महाकुंभ केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का अभियान है। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, संगठन कार्यकर्ता और वरिष्ठ अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। राहतगढ़ में शुरू हुआ यह क्रिकेट महाकुंभ आने वाले दिनों में युवाओं के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का केंद्र बनेगा।

 

 


By - Sagar tv news
12-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.