Sagar - मंदिर को निशाना बनाकर लाखों की चांदी उड़ा ले गए पुलिस जांच में जुटी
सागर जिले में पुलिस के लिए चोरी की घटनाएं रुकना इस समय की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है क्योंकि पुलिस छोटी-मोटी इक्का-दुक्का घटनाओं का खुलासा तो करती है लेकिन बड़े कर अभी भी कई मामलों में फरार चल रहे हैं और पुलिस इनके सुराग तक नहीं लग पा रही जिसकी वजह से इनके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं ताजा मामला सुर्खी के जैन मंदिर से सामने आया है जहां से करीब 10 लाख कीमत के चांदी के छत्र उड़ा ले गए हैं
जहां चोर मंदिर से भगवान के 19 चांदी के छत्र (वजन करीब 5 किलो), दानपेटी से नकदी, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चोर देर रात मंदिर में दाखिल हुए। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ा और रिकॉर्डिंग वाला डीवीआर (DVR) भी निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में लगे करीब 19 चांदी के छत्र और कैश चोरी किया। चोरी गए छत्रों का वजन लगभग 5 किलो बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी लगते ही मंदिर पर जैन समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सागर से डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान मंदिर परिसर में एक पैन कार्ड और एटीएम कार्ड मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि यह चोरों का हो सकता है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और इसी आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।