Sagar - वो केवल 3 साल की बच्ची थी, 30 साल के पड़ोसी की थी बुरी नजर, भाई के सामने उठा ले गया
वह केवल अभी 3 साल की मासूम बच्ची थी जब वह चहकती थी तो पूरा घर खुशियों से खिल उठता था लेकिन 30 साल के हैवान पड़ोसी की उसे पर बुरी नजर थी, ये दरिंदा इस मासूम के साथ अपनी हवस को बुझाना चाहता था, जो बच्चे तोतली आवाज में अंकल कहती थी वहीं अंकल के भेष में छिपा शैतान निकला, इंसानियत और मानवता को खिमलासा कर देने वाला यह मामला सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र से सामने आया है,
मासूम भाई बहन खेलते खेलते मटर के खेत में घर से करीब 300 मीटर दूर पहुंच गए थे यहीं पर पड़ोसी युवक पहुंचा और बहन को उठा ले गया, जब भाई अकेला घर लौटा तो उसने अपनी मां को बताया कि गांव का एक युवक उसकी बहन को अपने साथ ले गया। यह सुनकर परिजन के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची गांव में ही एक बोरिंग मशीन के पीछे गंभीर हालत में मिली।
परिजन ने घटना की सूचना खिमलासा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा। मामले की जांच कर रही एसआई प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 376 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है।
बच्ची की मां ने बताया- मेरे दो बेटे और एक बेटी है। घटना के समय पति फैक्टरी गए हुए थे। मैं घर में अकेली थी। बेटा और बेटी घर से थोड़ी दूर खेत में खेल रहे थे। कुछ देर बाद बेटा घर आया और बताया कि पड़ोसी युवक बहन को उठाकर बोवनी मशीन के पीछे ले गया है। यह सुनते ही मैं दौड़ते हुए मौके पर पहुंची। वहां आरोपी रामदयाल घर के पास खड़ा था, जो मुझे देखकर भाग गया।