Sagar - पुलिस की एक और अनूठी पहल, आमजन की समस्याओं को बेहतर समझने दिए गए टिप्स

 

 


पुलिस अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने, पीड़ितों के प्रति सहानुभूति पूर्वक नज़रिया अपनाने के अलावा कानून के प्रभावी और मानवीय क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करने को लेकर सागर पुलिस ने एक और पहल की है।

 

 

 

सागर के पुलिस कंट्रोल रूम में समाज के कमजोर और संवेदनशील वर्गों के प्रति पुलिस की कार्यशैली को और ज्यादा मानवीय, उत्तरदायी और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय जोन स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सागर रेंज की आईजी हिमानी खन्ना के निर्देशन में हुआ।
अजाक एसपी प्रतिमा पटेल ने मां सरस्वती के विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

 

 

इस दौरान अजाक एसपी ने मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता केवल कानूनी दायित्व नहीं बल्कि पुलिस की नैतिक और मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और प्रभावी निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं। जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और ज्यादा मजबूत होता है।

 

 

 

कार्यक्रम में सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी जिलों से आए एडिशनल एसपी, टीआई और एसआई स्तर के अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक संवेदनशीलता, कमजोर वर्गों से जुड़े कानून, व्यवहारिक पहलू, साथ ही पुलिस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने का है। वहीं पीड़ितों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने, कानून के प्रभावी और मानवीय क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना है। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी और कई जिलों से आये प्रतिभागी मौजूद रहे।--------


By - sagar tv news
13-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.