आज़ादी के बाद अब नसीब हुई बिजली और पानी, अभी तक मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे थे लोग |SAGAR TV NEWS|
क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे की एमपी का एक गांव ऐसा भी है। जहां देश की आज़ादी के करीब 80 साल होने को हैं वहां अब जाकर बिजली पहुंची है साथ ही अब लोगों को पानी नसीब हो सका है। और ये तब हुआ मध्यप्रदेश के मुखिया चीते छोड़ने पहुंचे तो इस गांव के लोगों ने इस समस्या से अवगत कराया। हम बात कर रहे हैं शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के अहेरा गांव की, जहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से अभी तक वंचित थे।
दरअसल अहेरा गांव में सहरिया और आदिवासी परिवार रहते हैं उन्हें ना तो बिजली मिली थी और ना ही पानी ही नसीब हो रहा था। जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव श्योपुर में चीता छोड़ने आए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से बिजली और पानी की शिकायत की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रविंद्र चौधरी को निर्देशित कर गांव वालों को बिजली और पानी की व्यवस्था करने की बात कही, जिसके बाद वन विभाग की अनुमति लेकर गांव में बिजली और पानी पहुंचाया गया।
इसको लेकर गांव के सरपंच लम्बी आदिवासी का कहना है कि जब मुख्यमंत्री आए थे तब उन्होंने इसकी शिकायत उनसे की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से बोला था, इसके बाद कलेक्टर ने बिजली के काम की शुरुआत कराई तो वन विभाग ने रोक लगा दी, जिसके बाद कलेक्टर ने अपने प्रयासों से गांव में लाइट और पानी की व्यवस्था करवाई।-
-------
मामले में कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी का कहना है। कि वन विभाग से विधिवत अनुमति लेकर बिजली की लाइन बिछाई गई। साथ ही 4 किलोमीटर दूर से पानी की लाइन भी पहुंचाई गई है। जिससे ग्रामीणों को पानी और बिजली मिल सके।