Sagar - पड़ोसी के घर की तरफ सीसीटीवी लगाने से हो गया संग्राम, गाड़ियों के नकली पार्ट्स बचने के आरोप

सागर शहर के कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुए विवाद में अब दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है जिसमेंभीअख्तर अली के परिवार ने बादशाह और उसके परिवार पर कैमरे की दिशा उनके घर पर करने की बात कही अख्तर के मुताबिक बादशाह उनकी महिलाओं पर नजर रखकर गोपनीयता भंग करना चाह रहा था इसी को लेकर जब रोका तो विवाद हो गया

 


अख्तर अली ने बताया कि बादशाह और उसका परिवार क्षेत्र में अपनी धौंस दिखा कर रसूख के बल पर क्षेत्र के लोगों पर दबदबा बना रहे है। इनका गाड़ियों का व्यापार है जो भोपाल और अन्य जगहों से नकली पार्ट्स लाकर बेचते है और करोड़ों के आसामी बादशाह की कई बार शिकायतें थाने में की गई है। रविवार के विवाद में अख्तर अली ने बताया कि उनका लड़का अनस काम के लिए जा रहा था तभी

 

बादशाह ने अपने दुकान के कर्मचारियों को बुला आंखों में मिर्ची पावडर डाल मारपीट की बचाने आए परिवार के सदस्य शहादत अली, समीर, आमिर, आयशा और अस्सू के साथ तलवारों से वार किया विवाद के समय का वीडियो भी वायरल किया है। सीसीटीवी लगने से सभी की सुरक्षा है लेकिन उनके घर की दिशा में कैमरे लगाना उचित नहीं था इससे अख्तर और उनके परिवार की गोपनीयता पर नजर रखने की कोशिश की जा रही थी जिसका विरोध किया था। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

 

 


By - Sagar tv news
13-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.