सागर- पुलिस ने अवैध लकड़ी का परिवहन करते पकड़ा पिकअप वाहन |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के बंडा में पुलिस ने कार्यवाई को अंजाम देते हुए लकड़ियों से भरी हुई पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। जिसमें बड़ी मात्रा में लकड़ियां भरी हुई थी। जिसका अवैध परिवहन किये जाने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्यवाई की।
बताया जा रहा है की पुलिस ने खेर की लकड़ी जप्त की है।

 


जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ लोग पिकअप वाहन से अवैध रूप से माल ले जा रहे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने टीम गठित की, सूचना अनुसार कांटी रोड पहुंचे जहां पिकअप वाहन को रोक कर चेक किया। जिसमें अवैध रूप से खेर की लकड़ी भरी हुई। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर से दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वह कोई भी ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

 

पुलिस ने जानकारी ली, साथ ही बिना कागजात के परिवहन करने के बाद ड्राइवर गौरीशंकर लोधी और देवेंद्र सिंह ठाकुर दोनों निवासी पपाऊनी थाना बल्देवगढ़ को खैर की लकड़ी के साथ थाना लेकर पहुंचे। और अग्रिम कार्यवाई के लिए वन विभाग बंडा को सुपुर्द किया गया।

 

 


By - Sagar tv news
13-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.