उधारी के पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा, ऐसा कुछ हुआ की पुलिस को पहुंचना पड़ा
असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार गुंडागर्दी और बदमाशी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आमजन में डर का माहौल बना हुआ है। इसी तरह एक मामले में उधारी के पैसे मांगना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। जहां उसके साथ मारपीट किये जाने की घटना सामने आई है। कैमरे में कैद हुई CCTV तस्वीरें दमोह जिले के देहात थाना इलाके की बताई जा रही हैं।
बताया जा रहा है की जबलपुर नाका चौकी के मारूताल बायपास मार्ग से सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां अग्रवाल दाल मिल के सामने स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान के बाहर कुछ युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की।
बताया गया की आरोपी दुकान के बाहर पहुंचे और दुकानदार मोहसिन खान से गाली-गलौच करते हुए सौरभ, जतिन, आकाश यादव समेत अन्य युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। जब दुकानदार जान बचाकर भागने लगा तो आरोपी फिल्मी अंदाज में दुकान के अंदर घुस गए और मालिक समेत कर्मचारियों के साथ भी मारपीट कर दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। जो हिंसक रूप ले बैठा। मारपीट में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं सूचना मिलने के बाद जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने जानकारी दी