प्रशासन की बड़ी कार्यवाई अवैध धान से भरे दो ट्रक किये जप्त, अवैध रूप से खपाने की आशंका
प्रशासन की बड़ी कार्यवाई अवैध धान से भरे दो ट्रक किये जप्त, अवैध रूप से खपाने की आशंक
प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए अवैध धान से भरे हुए दो ट्रक पकड़े हैं। जिन्हें जप्त किया गया है। बालाघाट जिले में धान के अवैध परिवहन और ब्रिक्री के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है इसी को लेकर कार्यवाई की गई। आशंका जताई जा रही है कि ये धान उपार्जन केंद्रों में अनाधिकृत रूप से विक्रय किए जाने के लिए लाया जा रहा था। फिलहाल प्रशासन की टीम जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है की खरीफ उपार्जन साल 2025-26 के अंतर्गत पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के नहलेसर्रा कटंगी चेकपोस्ट/बैरियर पर अन्य राज्यों और जिलों से आने वाले धान से लदे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान चेकपोस्ट पर दो ट्रक भारी मात्रा में धान परिवहन करते हुए पकड़े गए। पहले ट्रक में 30 हजार 575 किलोग्राम मोटा धान लोड पाया गया, वहीं दूसरा ट्रक जिसमें 35 हजार 435 किलोग्राम मोटा धान लोड पाया गया।
बताया जा रहा है की दोनों ट्रक जिले की राइस मिलों की ओर जा रहे थे। दस्तावेजों की जांच में धान उपार्जन केंद्रों में अनाधिकृत रूप से विक्रय किए जाने की आशंका व्यक्त की गई। इस पर राजस्व अधिकारी कटंगी के मौखिक निर्देशानुसार दोनों ट्रकों को धान समेत नहलेसर्रा वनोपज जांच चौकी पर खड़ा कराकर अभिरक्षा में लिया था। साथ ही जांच पड़ताल शुरू की गई।-------