Sagar -थाने में थानेदार को खरी खोटी सुनकर निकला गुस्सा ,16 तक का अल्टीमेटम |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले में लगातार हो रही चोरियां पुलिस का बड़ा सर दर्द बन गई है एक के बाद एक व्यापारिक सामाजिक संगठन पुलिस के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने से खुलेआम जनता का गुस्सा पुलिस कर्मियों पर देखने को मिल रहा है इसकी एक बानगी सुरखी से सामने आई जहां चोरी की शिकायत करने पहुंचे जैन समाज के लोगों ने पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई, यहां तक की नाराज लोगों की बातें सुनकर थाना प्रभारी को ही दाएं बाएं होना पड़ा क्या है यह पूरा मामला लिए जानते हैं
दरअसल 2 दिन पहले सुर्खी के एक जैन मंदिर में चोरी हुई थी जहां से कर 5 किलो बजनी चांदी के 19 छत्र चुरा ले गए, मंदिर कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन जैन समाज के लोग इसे खुश नहीं जिसकी वजह से यह मंगलवार को एकत्रित होकर थाना पहुंच गए और फिर यहां उन्होंने पुलिस के लिए खूब खरी खोटी सुनाई पुलिस भी सुनती रही फिर बाद में उन्हें शांत करा कर आवेदन लिया गया
यहां जैन समाज के लोगों ने पुलिस को 16 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है इस दौरान कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई चोरी गया माल बरामद नहीं हुआ तो सकल जैन समाज सागर के चितौरा बेलहरा मोकलपुर विदवास चतुर्भाटा हनोता कला गौरझामर देवरी के सभी महिला और पुरुष पुलिस थाना सुर्खी के समक्ष अपने सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर 16 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11:00 से सामूहिक धरना प्रदर्शन कर अनिश्चित का जाम पुलिस थाना के सामने करेंगे