Sagar- मासूम बेटी के पिता पर भारी पड़ी बिजली विभाग की लापरवाही, गांव में शोक का माहौल |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है जहां गेहूं में सिंचाई करते समय युवा किसान करंट की चपेट में आ गया जिससे उसका निधन हो गया, इस घटना से एक हंसता खेलता परिवार बिखर गया क्योंकि यह किसान ही परिवार में कमाने वाला एकलौता सदस्य था वह अपने पीछे मासूम बेटी और पत्नी के साथ मां को छोड़ गया है.

 


यह घटना गढ़ाकोटा से 7 किलोमीटर पहले सागर रोड पर स्थित चनौआ बुजुर्ग गांव की है जहां बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का खामियाजा किसान को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा, घटना से पहले मृतक किसान शिवम कुर्मी पटेल कई बार इस खतरनाक ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए विभाग से लिखित और मौखिक शिकायतें कर चुका था लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

 


मृतक शिवम पटेल अपने परिवार का मुख्य भरण-पोषण करने वाला व्यक्ति था। खेती-किसानी के जरिए वह अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था। उसकी मौत से न केवल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि उनके सामने अब आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिवम एक मेहनती और व्यवहार कुशल युवक था।

 


परिजनों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर काफी समय से असुरक्षित स्थिति में था और वहां करंट उतरने की शिकायतें लगातार की जा रही थीं। यदि समय रहते विभाग जाग जाता और ट्रांसफार्मर को वहां से शिफ्ट कर देता या उसकी मरम्मत कर देता, तो आज शिवम हमारे बीच होता। ग्रामीण ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की

 

 

इस मामले में अभी तक बिजली विभाग के अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़को पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे

 

 


By - Sagar tv news
13-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.