Sagar दूध डेयरी पर देख महिला से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर 12 साल तक बनाए रहा अ वै ध सं बं ध

 

 


12 साल तक मेरा शोषण हुआ, पुलिस खामोश है , मुझे इंसाफ चाहिए .... जी हाँ मंगलवार को पहले हाथो में तख्ती लेकर कलेक्टर की जन सुनवाई में उसके बाद सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर एक महिला न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची। इस महिला का आरोप है की सागर शहर के एक व्यापारी सोनू उर्फ राजेश जैन ने शादी का झांसा देकर 12 सालो तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। 2013 से लगातार वो शोषण करता रहा लेकिन अब महिला की छोटी-छोटी बेटियों बड़ी हुई और उसने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी सोनू जैन ने महिला के पास आना बंद कर दिया और अब उसे वो और उसका परिवार धमकी दे रहा है।

इतना ही नहीं कोतवाली थाना में आवेदन देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई और कई महीनो से वो थाना और पुलिस के चक्कर लगाते लगाते थक गयी तो तंग आकर उसे अपनी आवाज़ उठाने के लिए ये कदम उठाना पड़ा।

बाईट

शहर के कोतवाली थाना इलाके में रहने वाली इस महिला ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि वह एक छोटी सी प्राइवेट नौकरी करके अपनी बच्चियों का भरण पोषण कर रही थी वो पहले से शादी शुदा थी और उसके पति से वो अलग रहती थी। इस बात की जानकारी आरोपी को भी लग गयी उसने साल 2013 में जब वो बड़ा बाजार इलाके में डेरी पर दूध लेने जाती थी तो आरोपी सोनू भी वहां आता था यह लगातार उसका पीछा करता था और कहता था कि आप मुझे पसंद है मैं आपसे शादी करना चाहता हूं साथ ही आश्वाशन दिया की पूरी जिंदगी वो उसका साथ देगा और उसके परिवार को भी अपना लेगा।

 

पीड़िता का कहना है की इस तरह की बातों में फंसा कर उसने नंबर ले लिया और बातचीत शुरू हो गई फिर शादी करने की बात कह कर इसने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए और कहता था कि समय आने पर वह शादी कर लेगा पिछले 12 सालों से यह चल रहा था लेकिन अब जब उसकी बेटियां बड़ी हो रही है समाज में भी बदनामी होने लगी, यहाँ तक की आरोपी की पत्नी तो भी पता चल गया ऐसे में जब उससे शादी करके अच्छे से रहने को कहा तो वह शराब पीकर गाली गलौज करने लगे और धमकियां देने लगे साथ ही घर आना बंद कर दिया। इसको लेकर थाने में शिकायत की लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

बाईट

पीड़िता का कहना है की जब उसने आरोपी से उसके घर न आने की वजह पूछने कॉल किये तो उसने पहले नंबर ब्लॉक कर दिए। जब उसके घर पहुंची तो पत्नी के नाम से मोतीनगर थाने में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। उल्टा अब झूठे बयान दे रहा है की वो उसके घर पर बच्चो को कोचिंग पढ़ाने आती थी और उसने एक लाख रुपए लिए है और वापस नहीं कर रही है इसलिए झूठ बोल रही है। पीड़िता का कहना है पुलिस इस मामले की जांच करे अगर वो झूठ बोल रही है तो उसके खिलाफ कारवाही करे नहीं तो उसका जो शोषण हुआ है उसे न्याय दिलवाया जाये।

 

उधर आरोपी सोनू जैन से इस मामले में उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कॉल पर हुई बातचीत में कहा महिला ने एक लाख रुपए लिए थे एफआईआर भी दर्ज है वह देना नहीं चाहती हैं इसलिए फालतू बातें कर रही हैं।

उधर एडिशनल एसपी का कहना है की वो महिला की शिकायत पर जांच कर कारवाही करेगी .


By - sagar tv news
13-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.