पूर्व सरपंच पति ने साथी के साथ मिलकर 2 लोगों को रास्ते से हटाया, फिर रचाई कहानी

पूर्व सरपंच पति ने साथी के साथ मिलकर 2 लोगों को रास्ते से हटाया, फिर रचाई कहानी

 


पुलिस ने दोहरे मर्डर कांड का खुलासा करते हुए पूर्व सरपंच पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में आरोपियों ने सड़क हादसे का नाटक रचकर दो मजदूरों को ठिकाने लगाया था।

मामला एमपी के छतरपुर जिले का है। जहां ईशानगर क्षेत्र अंतर्गत पनौठा गांव के पास हुए दोहरे मर्डर की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया। बताया गया की करीब दो हफ्ते पहले हुई इस घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची गई थी। लेकिन बारीकी से जांच पड़ताल के बाद पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

 

 

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर थाना ईशानगर पुलिस मौके पर पहुंची थी, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संतोष अनुरागी और राजेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया था। मृतकों के परिजनों के बयान, पीएम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

 


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अगम जैन और एडिशनल एसपी आदित्य पटले खुद मौके पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और व्यक्तियों की जानकारी इकट्ठा की गई। जांच में सामने आया कि मृतक संतोष अनुरागी आरोपी किराए के मकान में रहता था और वह राजेंद्र यादव के साथ मजदूरी करने छतरपुर जाया करता था। पुलिस के संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ करने पर पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने मर्डर के आरोप में पूर्व सरपंच पति कौशलेंद्र सिंह उर्फ बबलू चंदेल, उसके साथी अभय सिंह तोमर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य आरोपी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी ममता का पूर्व में मर्डर हुआ था। जिसमें उसकी पहली पत्नी के पुत्र आरोपी थे। संतोष अनुरागी उस घटना का चश्मदीद था और उसी मकान में किराए से रहता था। आरोपी का आरोप है कि संतोष और राजेंद्र उससे गवाही देने के बदले पैसों की मांग कर रहे थे। साथ ही वह इस बात से भी नाराज था कि ममता के मर्डर के दौरान संतोष ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। इसी वजह से आरोपी कौशलेंद्र ने अपने साथी के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। जहां संतोष अनुरागी और राजेंद्र यादव को ठिकाने लगा दिया। ताकि मामले को सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

 

 

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी कौशलेंद्र सिंह पूर्व से ही अवैध हथियार, अवैध शराब, चोरी और मारपीट समेत 5 आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। मामले।की जांच जारी है।------


By - sagar tv news
13-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.