सागर के किन्नर समाज की अनूठी पहल, गरीब असहाय लोगों को बांटे गर्म कपड़े, मिठाई भी खिलाई

 

मानव सेवा मतलब सच्ची सेवा, मानव सेवा मतलब सभी चीजों से बढ़कर सेवा, और खास मौकों पर किन्नरों को बधाई मांगते आपने देखा होगा, लेकिन सागर में किन्नर समाज ने बेहद अनूठी पहल करते हुए जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर और गरम कपड़े बांटे। यही नहीं मिठाई बांटकर उनका मुंह भी मीठा कराया। सागर किन्नर समाज ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है।

 

 

 


इतवारी टौरी स्थित गद्दी की गुरु किन्नर किरण बुआ के नेतृत्व में किन्नर समाज के लोग जरूरतमंदों को गरम कंबल बांटने पहुंचे, जहां जहां भी जरूरतमंद, गरीब, असहाय लोग दिखाई दिए वहां पर जाकर ऐसे लोगों को कम्बल और स्वेटर बांटे गए, ताकि ठंड में उन्हें सहारा मिल सके। इस दौरान किन्नर समाज के लोगों के द्वारा जरूरत की चीजें पाकर जरूरतमंदों के चेहरे भी खिल उठे।
दरअसल इसको लेकर किन्नर प्रमुख किरण बुआ का मानना है की सभी इंसान हैं। ऐसे लोग जिन्हें इन चीजों की ज्यादा जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें जरूरत की चीजें दी गयी।

 

 

 

 

 

इस दौरान गरीब और असहाय लोगों को स्वेटर, कंबल समेत अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए। साथ ही मिठाइयां बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान भी लाई गई।

किरण बुआ ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। किसी न किसी तरह से गरीब असहाय लोगों की मदद करते हैं समय-समय पर जो भी बन पड़ता है वह किया जाता है। आगे भी इस तरह का कार्य किया जाएगा।--------


By - sagar tv news
14-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.