सागर में दोस्त ने दोस्त की माँ को ही नहीं बख्शा, रिश्तों को किया कलंकित

 

सागर में दोस्त ने दोस्त को जमकर शराब पिलाई इसके बाद उसके घर पहुंचा, उस मां ने बेटा समझकर घर का दरवाजा खोला लेकिन उसे क्या पता था की वो उसके बेटे का दोस्त नहीं बल्कि जल्लाद है। वहां उसकी माँ को पकड़ा और जबरदस्ती उसके साथ घिनौने काम को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मामला कहीं और नहीं बल्कि सागर के मोतीनगर थाना इलाके से सामने आया है। जिसमें पाक रिश्तों को नापाक किया गया। भरोसे को तोड़ा गया, और दोस्ती जैसे रिश्ते को कलंकित किया गया है।

 

 

 

मोतीनगर थाना क्षेत्र से सामने आए इस शर्मनाक और संवेदनशील मामले ने समाज को झकझोर कर रख दिया। जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की मां के साथ गंदे काम की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। बताया गया की थाना क्षेत्र में रहने वाली एक अधेड़ महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जहां उसने बताया की रविवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद सो गई थी। देर रात करीब 12 बजे उसके घर का दरवाजा खटखटाया। उसे लगा कि उसका बेटा काम से लौट आया है। जब दरवाजा खोला तो सामने

 

 

 


उसके बेटे का 28 साल का दोस्त हीरालाल खड़ा था। आरोप है कि उसने महिला को जबरन धक्का देकर घर के अंदर किया और महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पूरी रात उसे बंधक जैसी स्थिति में रखा।
महिला ने जब खुद को बचाने और भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। जिससे उसके गले में दर्द की शिकायत है। इसके बाद पीड़िता ने मोतीनगर थाने पहुंचकर आप बीती सुनाते हुए शिकायत की।

 

 

 


पुलिस ने पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर गंदा काम, मारपीट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया की आरोपी घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।--------


By - sagar tv news
14-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.