सागर- डिप्टी सीएम का प्रतिनिधि बनकर ठगी! सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों हड़पने वाला अमन पाठक गिरफ्तार

 

सागर- डिप्टी सीएम का प्रतिनिधि बनकर ठगी! सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों हड़पने वाला अमन पाठक गिरफ्तार

 

 

 

सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाला शातिर आरोपी अमन पाठक आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। खुद को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का प्रतिनिधि बताकर रसूख का रौब जमाने वाला यह ठग लंबे समय से युवाओं को निशाना बना रहा था। सागर के मोतीनगर थाना पुलिस ने सटीक रणनीति अपनाते हुए उसे भोपाल से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अमन पाठक सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर सरकारी नौकरी के झूठे विज्ञापन पोस्ट करता था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह कई बार महिला नाम से फर्जी आईडी चलाता था, जिससे युवक आसानी से उसके झांसे में आ जाते थे। नौकरी लगवाने का भरोसा देकर वह उनसे मोटी रकम वसूलता और फिर संपर्क तोड़ लेता था। सागर जिले के मकरोनिया, सिविल लाइन और मोतीनगर सहित कई थानों में उसके खिलाफ दर्जनों शिकायतें दर्ज थीं।

 

 

 

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के ठगी के पैटर्न का गहराई से अध्ययन किया। जैसे ही अमन ने दोबारा फर्जी विज्ञापन डाला, पुलिसकर्मी ने नौकरी के इच्छुक युवक बनकर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने रकम की मांग की और भोपाल बुलाया। भोपाल पहुंचने पर वह बार-बार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को भ्रमित करता रहा। इसके बाद साइबर सेल की मदद से नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में सामने आया कि सभी नंबर एक ही स्थान से संचालित हो रहे हैं। अलसुबह पुलिस ने भोपाल के साकेत नगर स्थित फ्लैट पर दबिश दी और अमन पाठक को दबोच लिया।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी के पास से हुंडई वरना कार (MP04 CS 2911) जब्त की है, जिस पर वह खुद को उप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बताने वाली नेम प्लेट लगाकर घूमता था। वह विधायक संजय पाठक सहित अन्य नेताओं का रिश्तेदार बताकर युवाओं को भरोसे में लेता था। एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और ठगी से जुड़े कई और बड़े खुलासों की संभावना है। इस कार्रवाई से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों को कड़ा संदेश गया है।

 

 


By - sagar tv news
14-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.