सागर- चोरी करने पहुंचा चोर घर में पकड़ा गया, पड़ोसियों ने दबोच लिया |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले में लगातार चोरों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। इसी तरह एक चोर सूने मकान में चोरी की लिए घुसा लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया, जबकि बाहर पहरा दे रहे उसके दो साथी चोर मौके से भाग निकले।
घटना खुरई थाना इलाके से सामने आई है। बताया जा रहा है की रात करीब 10 बजे अंबेडकर संग्रहालय के पास श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में एक चोर खिड़की से सूने मकान में घुस गया था। मकान में से आ रही आवाज को सुनकर पड़ोसी उठे और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और एक चोर को पकड़ लिया।

 

 

वार्ड में रहने वाली कमला प्रजापति ने बताया की मंगलवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। कि तभी हमारे बाजू में रहने वाले जेठ मूलचंद प्रजापति के सूने मकान से कुछ आवाज आ रही थी। जबकि हमारे जेठ अपने पूरे परिवार के साथ ईट भट्टों पर काम कर रहे थे और पूरी रात वहीं रूकते हैं। इस दौरान उनके घर पर कोई भी नहीं रुकता है। घर सूना रहता है। ऐसी जानकारी थी कि जब वह घर नहीं हैं तो कौन हो सकता है।

 

आवाज सुनकर थोड़ा संदेह हुआ। इसके बाद घर के अन्य लोगों को बताया और आसपास के लोगों को एकत्रित किया। चोर ने भीड़ को खिड़की से देख लिया तो वह घबरा गया और बाथरूम में घुस गया। चोर घर के बाहर लगी खिड़की पर पैर रखकर दूसरी खिड़की पर पहुंचा। वेंटिलेटर और लोहे की रॉड के सहारे से वह खुली खिड़की से अंदर घुस गया। जमीन से करीब 11 फीट की ऊंचाई पर खिड़की लगी हुई है। अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

 

 


By - Sagar tv news
14-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.