कृषि यंत्र फैक्ट्री और ट्रेक्टर शोरुम के अवैध निर्माण को गिराया

 

 

सागर जिले के खुरई में प्रशासन ने फिर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई की। भू माफियाओं का अतिक्रमण सागर रोड पर सरकारी जमीन पर बनी कृषियंत्र फेक्ट्री और ट्रैक्टर शोरुम को गिरा दिया गया है। साथ ही बाईपास रोड पर बनी कई अवैध कालोनियों का निर्माण भी तोड़ा गया है। एसडीएम मनोज चैरसिया, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, तहसीलदार इसरार खान और सीएमओ भैयालाल सिंह बघेल ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण। सागर रोड पर सरकारी डेढ़ एकड़ जमीन पर बनी विनय कृषि यंत्र फैक्ट्री के अलावा एक शोरुम को तोड़ा है। इस जमीन की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। प्रशासन ने इस फैक्टरी मालिक को 7 दिन पहले नोटिस देकर अतिक्रमण हटाये जाने की सूचना दी थी। खुरई वायपास पर बनी अवैध कालोनियों के निर्माण कार्य को भी तोड़ा गया। इसी फैक्टरी के पीछे भी एक व्यक्ति द्वारा बाउंड्री बाल बनाकर करोड़ों की जगह पर कब्जा किया हुआ था। उसे भी तोड़ा गया है। बता दें की इससे पहले भी प्रशासन ने वायपास पर कई कालोनियों और अवैध ढावों को ध्वस्त किया था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है। कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशानुसार अवैध कॉलोनियों भूमाफियों पर सख्ती से कार्यवाई की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगी।

 

 


By - Manoj Badhwani (Khurai MP)
15-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.