सागर पुलिस बनी बुजुर्ग की जीवनरेखा, CCTV और संवेदनशीलता से तीन दिन में मिला दस्तावेजों से भरा बैग

 

मानवीय पुलिसिंग, संवेदनशीलता और आधुनिक तकनीक के उत्कृष्ट समन्वय का एक सराहनीय उदाहरण सागर पुलिस ने पेश किया है। एक बुजुर्ग महिला की जान उस समय खतरे में पड़ गई थी, जब उनके इलाज से जुड़े महत्वपूर्ण मेडिकल दस्तावेजों से भरा बैग रास्ते में गुम हो गया। लेकिन सागर पुलिस की तत्परता और अथक प्रयासों से तीन दिन बाद न केवल बैग बरामद हुआ, बल्कि एक परिवार को बड़ी राहत भी मिली। दरअसल, 11 जनवरी 2026 को गौरझामर निवासी शालनी जैन अत्यंत व्यथित अवस्था में सागर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वे अपनी गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग माता का इलाज कराने भाग्योदय अस्पताल गई थीं। इलाज के बाद लौटते समय वे अस्पताल के सामने से ऑटो में बैठकर कटरा पहुंचीं। वहां उतरते समय ऑटो में माता जी का एक बैग छूट गया।

 

 

हालांकि बैग में रखे कपड़े ज्यादा कीमती नहीं थे, लेकिन उसमें माता जी के सभी जरूरी मेडिकल दस्तावेज और जांच रिपोर्ट मौजूद थीं। इन दस्तावेजों के बिना डॉक्टर इलाज करने से मना कर रहे थे और बुजुर्ग महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा को दी गई। उन्होंने इसे अत्यंत संवेदनशील मानते हुए उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

इसके बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीम ने तीन दिनों तक लगातार फुटेज खंगाले। उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक आशीष दुबे, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक (यातायात थाना) और आरक्षक राकेश सुलखिया ने ऑटो की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कटरा क्षेत्र में फुटेज के आधार पर ऑटो की आंशिक नंबर प्लेट ट्रेस की गई। संभावित नंबरों से जुड़े दर्जनों मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया। कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार असली ऑटो चालक का पता चल गया। पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर मेडिकल दस्तावेजों से भरा बैग सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया।

 

 

बैग मिलने पर शालनी जैन स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं और एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। दस्तावेज मिलने से बुजुर्ग माता का इलाज दोबारा शुरू हो सका। यह घटना सागर पुलिस की संवेदनशीलता, तकनीकी दक्षता और मानवीय सोच का जीवंत प्रमाण है, जिसने आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत किया है।

 

 


By - Sagar tv news
14-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.