सागर- उत्साह,उमंग और धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व, भांगड़ा पर जमकर थिरके लोग
सागर- उत्साह,उमंग और धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व, भांगड़ा पर जमकर थिरके लोग
सागर जिले के खुरई में बीती रात मकर संक्रांति के पूर्व सिख समुदाय के लोगों ने धूमधाम के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। इस मौके पर अग्नि प्रज्वलित कर उसमें तिल, रेवड़ी, मूंगफली समेत अन्य चीजें समर्पित करते हुए अच्छी फसल और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गयी।
दरअसल खुरई के गुरुनानक वार्ड में स्थित गुरुद्वारे में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने भांगड़े पर डांस कर जमकर लोहड़ी पर्व का आनंद उठाया। साथ ही
लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और घर-घर जाकर रेवड़ी मूंगफली,फुल्ले उपहार में बांटे। शहर के गुरुद्वारे में लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ पंजाबी लोक गीतों पर डांस कर हर्षोउल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। जिन घरों में संतान हुई, नवविवाहित जोड़ों के यहां लोहड़ी पर्व पर विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरूद्वारा में सिख समाज द्वारा पूजा अर्चना की गई। घरों में लोहड़ी पर्व का श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद तैयार किया गया और घरों में इसे भिजवाया। साथ ही रात के समय लोहड़ी पर्व का जश्न देखने को मिला लोगों ने खूब भांगड़ा कर मनमोह लिया। साथ ही लंगर का आयोजन भी किया गया था।-