18 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, अ प हृ त महिला और दो मासूम सुरक्षित बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 

एमपी के शिवपुरी जिले के नरवर नगर से अपहरण की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्कूल से घर लौट रही एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। हालांकि, पुलिस की तत्परता, तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के चलते महज 18 घंटे के भीतर महिला और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना नरवर नगर की है, जहां महिला अपने दोनों बच्चों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने बिना नंबर की ईको कार से आकर उन्हें जबरन वाहन में बैठाया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के भाई नरेंद्र जाटव ने तत्काल नरवर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और संभावित रास्तों पर नाकाबंदी की गई। साथ ही आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। लगातार छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले। अंततः गोपालपुर थाना क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों को आरोपियों के कब्जे से सकुशल मुक्त करा लिया। इस दौरान पुलिस ने जगत सिंह जाटव और शिवकुमार गुर्जर को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला और दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपियों से अपहरण के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से एक ओर जहां परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यशैली की भी सराहना की जा रही है। विनय यादव, थाना प्रभारी नरवर ने बताया कि अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 18 घंटे के भीतर महिला और बच्चों को सुरक्षित बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 


By - Sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.