सागर- देश की पवित्र नदियों का जल कुंड में समाहित, लोगों ने लगाई डुबकियां |SAGAR TV NEWS|
जो भी लोग भी आर्थिक स्थिति की वजह से तीर्थ क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर डुबकियां लगाने नहीं जा पाते उनके लिए सागर जिले के गढ़ाकोटा में पवित्र नदियों का जल लाकर कुंड में प्रवाहित किया जाता है जहां पर लोग आकर श्रद्धाभाव से डुबकियां लगाते हैं। ये सिलसिला बीते कई सालों से चल रहा है। पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने इसकी शुरुआत की थी। गढ़ाकोटा स्थित सिद्ध क्षेत्र पटेरिया के कुंडों में पवित्र नदियों का जल लाकर डाला गया। जहां कई लोगों ने मकर संक्रांति के मौके पर डुबकियां लगाई। तो पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने साधु संतों का सम्मान भी किया।
बता दें की गढ़ाकोटा के सिद्ध क्षेत्र पटेरिया धाम में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया था। जहां पवित्र नदियां गंगा,यमुना,सरस्वती, नर्मदा, सरयू, मंदाकिनी, गंगासागर, त्रिवेणी संगम,सोनभद्र का पवित्र जल एकत्रित करके प्रकांड पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान पूजन के साथ पटेरिया के कुंडों में समाहित किया गया। साधु संतों के सानिध्य में जल को पवित्र कुंडों में प्रवाहित कर मेले का शुभारंभ हुआ।
कई क्षेत्रों से आए साधु संतों का सम्मान पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री भार्गव ने कहा कि जो गरीब निर्धन लोग मकर संक्रांति के दिन तीर्थ क्षेत्र में आर्थिक स्थिति के चलते नहीं जा पाते थे उन्हें देश के प्रमुख नदियों का जल लाकर सिद्ध क्षेत्र पटेरिया के कुण्डों में प्रवाहित किया गया है।
इस मौके पर हरिदास जी महामंडलेश्वर, महंत कमलापत दास, महंत रामलखन दास, महंत ओमप्रकाश शरण, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, शिवदत्त शुक्ला,संजय दुबे के अलावा पार्षद और कई लोग मौजूद रहे।