जादू टोना के शक में घर में घुसे कुछ लोग एक व्यक्ति को जबरन उठा ले गए और कर दी पि-टाई !
जादू टोना के शक में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किये जाने की घटना सामने आई है। जहां पहले उसके साथ लाठी डंडों से घर में घुसकर मारपीट की गई। वहीं इस पर भी जब जी नहीं भरा तो उसे उठा कर ले गए और बंधक बनाकर फिर से पिटाई की गई। हैरान कर देने वाला मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना इलाके से सामने आया है। बताया जा रहा है की बृजपुरा गांव में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर पीटा गया। आरोप है की आरोपियों को इस बात का शक था कि उनकी पत्नी पीड़ित बुजुर्ग जादू टोना किये हुये है। जिससे इस घटना को अंजाम दिया गया।
जुग्गे साहू ने आरोप लगाते हुए बताया की गांव के ही मत्थु पटेल, कालीचरण पटेल, श्यामलाल, हरगोविंद समेत अन्य लोगों ने पहले उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद उन्हें जबरन बुढ़ा बांध के पास माता मंदिर मड़िया ले जाकर बंधक बनाकर फिर से पीटा गया और जादू-टोना करने का आरोप लगाया। साथ ही ये भी आरोप है की मत्थु पटेल ने अपनी पत्नी की बीमारी का जिम्मेदार जुग्गे साहू को ठहराते हुए इस तरह के आरोप लगाए हैं।
पीड़ित बेटे ने बताया कि पूर्व में भी आरोपियों द्वारा उनकी मां को प्रताड़ित किया जाता रहा है। जिनका बाद में निधन हो गया। अब वही लोग उनके पिता को निशाना बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर जान का खतरा बताते हुए कार्यवाई किये जाने की मांग की है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मत्थु पटेल, कालीचरण पटेल, श्यामलाल और हरगोविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।