सागर- पांच दिन से लापता युवक का मिला शव, खुरई में फूटा गुस्सा, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम|

 

सागर जिले की खुरई विधानसभा के बांदरी थाना अंतर्गत झीकनी गांव में पांच दिन से लापता युवक का शव खेत में बने कुएं में संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को बांदरी के बंडा तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और युवक के मर्डर के आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार झीकनी गांव निवासी राजीव मडोतिया 9 जनवरी की शाम अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले स्वयं तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 10 जनवरी को बांदरी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा तलाश शुरू की गई, वहीं गांव के पास नीलेश राय की दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें राजीव शाम करीब 7:30 बजे पैदल जाते हुए दिखाई दिए।

 

 

पांच दिन बाद गांव के समीप एक खेत में बने कुएं से राजीव का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान दुकान के पीछे स्थित खेत में राजीव के जूते भी मिले। खेत की फसल की स्थिति देखकर परिजनों ने वहां मारपीट की आशंका जताई है। मृतक के भाई अरुण मडोतिया ने आरोप लगाया कि उनके भाई का मर्डर कर शव कुएं में फेंका गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि शव पहले से कुएं में होता तो पांच दिन में ऊपर आ जाता, जबकि दो दिन पहले कुएं का पानी खाली करने पर भी शव नहीं मिला था। परिजनों का कहना है कि शव का अचानक मिलना कई सवाल खड़े करता है।

 

 

इन्हीं आशंकाओं को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने पुराने नेशनल हाईवे-26 पर स्थित बांदरी के बंडा तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। मृतक के पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है। जाम की सूचना मिलते ही खुरई एसडीओपी सचिन परते, बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत, खुरई शहरी टीआई योगेंद्र सिंह दांगी, खुरई देहात टीआई संतोष सिंह ठाकुर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - Sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.