सागर- ड्राइवर नशे में सो गया, क्लीनर चला रहा था ट्रक और बाइक को टक्कर लगने से चल बसी महिला
सागर जिले के खुरई थाना इलाके से दुखद घटना सामने आई जहां ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की जान चली गयी। जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खुरई के रीठौर बायपास चौराहा के पास हुई। गंभीर बात तब निकालकर सामने आई। जब हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। लेकिन आगे जाकर उसे पकड़ लिया गया, सामने आया कि ट्रक क्लीनर चला रहा था। जबकि ड्राइवर शराब के नशे में अंदर सो रहा था।
जानकारी के मुताबिक कुरुआ बीना निवासी नीरज राय अपनी बाइक से राहतगढ़ से पत्नी और बच्चे के साथ बीना लौट रहे थे। जहां खुरई के रीठौर बायपास चौराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी छाया राय की जान चली गई, जबकि तेजेश्वर को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं नीरज राय सुरक्षित हैं। बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। मृतिका छाया राय के पति नीरज राय बीना में पत्रकार हैं। उन्होंने बताया की राहतगढ़ के मीरखेड़ी गांव में बुआ के अनरव में मकर संक्रांति पर लड्डू देने के लिए गए हुए थे। वहां से लौटकर बीना जा रहे थे तभी खुरई के बायपास पर एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बॉडी को मर्चुरी में रखवा दिया गया।
घटना के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को खुरई देहात थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।