गुंडे,बदमाशों ने फिर दी पुलिस को चुनौती, घरों और गाड़ियों को पहुंचाया नुक्सान

 

गुंडे,बदमाशों ने फिर दी पुलिस को चुनौती, घरों और गाड़ियों को पहुंचाया नुक्सान

 

 


गुंडे बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए नज़र आ रहे हैं। देखने में लग रहा है की शायद बदमाशों में पुलिस का ज़रा भी खौफ नहीं है। ताजा तस्वीरों को देखकर ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं। एमपी के जबलपुर स्थित कंजर मोहल्ले में बदमाशों का तांडव देखने को मिला। जहां घरों-गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई, यही नहीं पथराव भी किये जाने की घटना सामने आई है। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को वीडियो सौंपकर शिकायत की है।

 

 

बताया जा रहा है की जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजर मोहल्ले में रात के समय जमकर उपद्रव मचाया गया। स्थानीय रितु जाट ने थाना पहुंचकर घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और मकानों में तोड़फोड़ के अलावा पथराव करने वाले बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने हर्षित जाट, दीपांशु जाट, सुधांशु जाट, वासु जाट, अमित जाट और सुमित जाट समेत उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सभी आरोपियों ने एकजुट होकर पहले घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, इसके बाद घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाया और पथराव किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

 

 

तोड़फोड़ और हंगामे की घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें नज़र आ रहा है की आरोपी खुलेआम उपद्रव मचा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं। जिन पर कई मामले दर्ज हैं।

 

 

मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पीड़िता रितु जाट की रिपोर्ट पर थाना बेलबाग में मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।---------

 

 


By - sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.