सास बहू में कहासुनी और 100 ग्राम घी बना मौ त की वजह, घरेलू कलह ने बहू ली जा न

 

एमपी के शिवपुरी जिले के इमलाउदेवी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। इंदार थाना क्षेत्र में सास-बहू के बीच महज 100 ग्राम घी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से बहू ने जहरीली दवा खा ली। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की जान चली गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मृतका की पहचान सोनम जाटव के रूप में हुई है। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतका के पति धनपाल जाटव ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी सोनम और अपने दो छोटे बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहते थे, लेकिन घरेलू विवादों के चलते उनकी गृहस्थी अलग चल रही थी। मंगलवार सुबह सोनम के पास रखा घी उसकी सास ने मांगा। पहले तो सोनम ने मना कर दिया, लेकिन पति के कहने पर उसने करीब 100 ग्राम घी दे दिया। इसके बाद पति द्वारा और घी देने की बात कहे जाने पर सोनम नाराज हो गई और उसने दो चम्मच घी और दे दिया। इसी बात को लेकर सोनम और उसकी सास के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में सोनम ने घी से भरा डिब्बा फेंक दिया और आवेश में आकर घर में रखी जहरीली दवा खा ली।

 

जहर खाने के कुछ ही देर बाद सोनम की हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं और तबीयत तेजी से खराब हो गई। परिजन पहले उसे पचावली ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोनम की जान जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार सोनम की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना घरेलू तनाव और छोटे-छोटे विवादों के गंभीर परिणामों की एक दर्दनाक मिसाल बन गई है।


By - sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.