सर्दी या बारिश ? मौसम विभाग कैसे करता है सटीक भविष्यवाणी,जानिए विज्ञान और तकनीक का खेल!

 

दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 15 जनवरी 2026 को अपना 151वां स्थापना दिवस मना रहा है, जो 1875 में स्थापित हुआ था और इस ऐतिहासिक अवसर पर, IMD अपने मुख्यालय और फील्ड कार्यालयों में विशेष ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित किया, ताकि जनता को मौसम विज्ञान और समाज के साथ इसके जुड़ाव के बारे में जागरूक किया जा सके और सेवाओं को मजबूत किया जा सके

 

इसी को लेकर सागर मौसम विज्ञान कार्यालय, में भी 151वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत इ एल सी, स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के साथ की गयी। मौसम कर्यालय सागर से पूजा यादव, आशीष सिन्हा, अमन मिश्रा एवं महेंद्र प्रताप सिंह ने क्विज कम्पटीशन कराया एवं छात्रों को पुरस्कार दिए। 

 

इसके अलावा, छात्रों को मौसम विज्ञान सेवाओं, सैटेलाइट मौसम विज्ञान सेवाओं और मौसम पूर्वानुमान का सामान्य अवलोकन भी दिया गया।

 तत्पश्यात छात्रों को थर्मामीटर, बैरोमीटर, रेन-गेज, और स्वचालित उपकरणों – थर्मोग्राफ, हाइग्रोग्राफ और अन्य मौसम विज्ञान उपकरणों का ऑन-साइट अनुभव दिया गया।

इसके अलावा स्कूल एवं विभिन्न कॉलेज से आए छात्रों को आधुनिक इंस्ट्रूमेंट्स( स्काई रेडियोमीटर , ब्लैक कार्बन मॉनिटरिंग इंस्ट्रूमेंट , आटोमेटिक वेदर सेंसर एवं लाइटनिंग सेंसर) के बारे में जानकारी दी गयी एवं इसकी अधुनिकक उपयोगिता के बारे में बताया गया । 

 इसके बाद, मौसम विज्ञान कार्यालय, सागर के प्रभारी अधिकारी विवेक छलोत्रे ने सभी उपस्थित शिक्षकों और छात्रों को धन्यवाद दिया।


By - Sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.