तालाब के पास खेल रही थी 9 साल की मासूम, फिर अचानक आई बुरी खबर |SAGAR TV NEWS|
तालाब के पास खेल रही करीब 9 साल की एक बच्ची अचानक से गायब हो गई, परिजनों को काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दी तो वह बैचेन हो गए, उन्होंने काफी जगहों पर उसकी तलाश भी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया और बच्ची मिली भी तो बहुत देर हो चुकी थी, क्योंकि तालाब में डूबने से उसकी जान जा चुकी थी। घटना दमोह जिले गैसाबाद थाना इलाके से सामने आई है।
बताया जा रहा है की सकौर गांव में तालाब के पास खेल रही 9 साल की मासूम की पानी में डूबने से जान चली गई। तालाब से बाहर निकालने के बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
मृतिका के चाचा जगदीश पटेल ने बताया की बच्ची तालाब के पास खेल रही थी। तभी अचानक वह गुम हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो तालाब के पास चप्पल मिलने से संशय हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तालाब में ढूंढा जहां मासूम बच्ची तालाब के पानी में मिट्टी में फंसी हुई मिली। जिसे तत्काल बाहर निकालकर हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। घटना की सूचना गैसाबाद थाना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पंहुचकर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की है।