Sagar- पुलिस को देख क टरबाज की सिट्टी पिट्टी गुल, भागने के पहले दबोचा |SAGAR TV NEWS|

 

सागर शहर के माता मढ़िया क्षेत्र में चाकूबाजी और राहगीरों से मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन पकड़े जाने से पहले आरोपी ने खूब ड्रामा किया, पुलिस को देख आरोपी घर की छत पर पहुंचकर भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस की घेराबंदी की वजह से वह इसमें कामयाब नहीं हो सका, इस तरह एक महीने से फरार चल रहा आरोपी गोलू उर्फ यश कोरी पुलिस की पकड़ में आ सका,

 

 

सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि 13 दिसंबर को कटरा पुलिस चौकी के पास चाकूबाजी की गंभीर घटना हुई थी, जिसमें 5-6 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे, लेकिन गोलू उर्फ यश कोरी फरार चल रहा था।

 

 

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी मातामढ़िया क्षेत्र में एक मकान में छिपा हुआ है, जिस पर बाहर से ताला लगा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी छत पर चढ़ गया, लेकिन टीम ने पीछे से पहुंचकर उसे धर दबोचा।

 

सीएसपी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ मोतीनगर थाना क्षेत्र में 8 से 10 और कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

 


By - Sagar tv news
16-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.