सागर- शिवसेना के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक बोले, भूखे को भोजन, प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म
सागर- शिवसेना के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक बोले, भूखे को भोजन, प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म
एक कार्यक्रम में पहुंचे सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा की भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। दरअसल शिवसेना संगठन द्वारा सागर के गुजराती बाजार में मकर संक्रांति पर भोला भोग भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर विधायक पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से राहगीरों को भोला भोग का वितरण किया। साथ ही कहा की शिवसेना के उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी लगातार 24 वे साल भी इस परंपरा को निभा रहे हैं जो सराहनीय है। वह हमेशा आम लोगों के हित में अग्रसर रहते हैं चाहे उनके हक के लिए हो या उनके इस मकर संक्रांति पर वितरित होने वाले भोला भोग के लिए हो। ऐसे ही पुण्य लोगों के उदय का मार्ग बनते हैं।
भोला भोग का लगातार 24 सालों से संचालन कर रहे आयोजक पप्पू तिवारी ने कहा की सभी साधु संत, बुद्धिजीवी वर्ग सभी दलों के लोग अपने हाथों से यहां पर लोगों को भोग प्रसादी का वितरण करते हैं। इस आयोजन में लोगों को स्टील के बर्तनों में ही खिलाते हैं। प्लास्टिक के गिलास या कफ इस्तेमाल नहीं करते जिससे भोग और भी स्वादिष्ट लगता है। इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करते।
साथ ही कहा की उन्हें ऐसे कार्य करने में बहुत सुकून और अच्छा महसूस होता है की वह नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव को चलने का अवसर पाते हैं। इन दौरान कई अन्य दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,कई संगठनों समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर लोगों को प्रसादी का वितरण किया।--------