सागर- कोल्हुघाट का प्रसिद्ध मेला, राई में नृत्यांगनाओं ने गज़ब का समा बांधा |SAGAR TV NEWS|
सागर का कोल्हुघाट मेला जो अपने आप में काफी प्रसिद्ध मेला माना जाता है। इस मेले की खास बात ये है की 100 सालों से भी ज्यादा समय से आज तक यह लगता आ रहा है। जिसमें खास तौर से राई नृत्य की धूम देखने को मिलती है। जब नृत्यांगनाएं राई नृत्य की प्रस्तुति देती हैं तो देखने वालों की भीड़ जमा हो जाती है।
इस साल भी सागर जिले के सुरखी इलाके के बेबस नदी के किनारे, कोल्हुघाट पर मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें दूसरे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत भी शामिल हुए। बता दें की सेमरा, खजुरिया पनारी के बीच कोल्हुघाट पर मकर संक्रांति के मौके पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें सैंकड़ों हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सबसे आकर्षक का केंद्र राई नृत्य रहा, जिसमें नृत्यांगनाओं ने पूरे मेले का समा बांध दिया। काफी देर तक लोकगीतों पर होने वाली राई का लोगों ने आनंद उठाया।
जानकारी के मुताबिक हर साल मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कोल्हुघाट पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास ही नहीं बल्कि दूर दराज से भी लोग शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी भारी तादाद में लोगों ने पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाया।
सबसे दिलचस्प बात ये है की यह मेला 100 सालों से भी ज्यादा पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोग कहते हैं की वो बचपन से ही इसे मेले को लगते हुए देखते आ रहे हैं।