Sagar-सुरखी में ऐतिहासिक बंद कर सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मंच से |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले की सुरखी में जनता पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है यहां तक की पूरा नगर बंद करके लोगों ने चक्का जाम किया और खुलेआम पुलिस के द्वारा पैसे लेने, बड़े अफसर से शिकायत के बाद रिपोर्ट नहीं लिखने के गंभीर आरोप लगाए जिन लोगों से थाने के पुलिस कर्मियों ने पैसे लिए उन्होंने मंच से पुलिस की करतूत को भी बताया, सुरखी विधानसभा में पहली बार इस तरह का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है जहां जनता पुलिस के खिलाफ लाम बंद हो गई है, इस प्रदर्शन में बच्चों से लेकर बुर्जुग तक महिलाओं से लेकर हर वर्ग के लोग दिखाई दिए
दरअसल लंबे समय से सुरखी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन पुलिस बड़े मामलों का खुलासा नहीं कर पा रही जिसकी वजह से जनता की नाराजगी बढ़ती जा रही लेकिन चार दिन पहले जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा विभिन्न संगठनों के लोगों ने थाने में पहुंचकर ही पहले पुलिस को खरी खोटी सुनाई थी और फिर जैन समाज ने नगर बंद का आवाहन किया था जिसको पूरे नगर का भरपूर समर्थन मिला, इस दौरान चक्का जाम भी किया गया जहां पर पीड़ित लोगों ने पुलिस से मिले दर्द को सभी के सामने साझा किया इस तरह एक के बाद एक कई सामने आए जिन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली पर न सिर्फ सवाल खड़े किए बल्कि पैसे लेने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए
सुबह 11:00 शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब 3:30 बजे तक चलता रहा पहले स्थानीय लोग कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहे थे लेकिन बाद में अनुविभागीय अधिकारी की समझाइएस पर ज्ञापन देकर अपना प्रदर्शन खत्म किया,
एसडीओपी में सुर्खी की जनता को आश्वासन दिया है कि इन मामलों में उन्हें बहुत हद तक सफलता मिल गई है कुछ चीज बाकी रह गई है इसके बाद वे आरोपियों को पड़कर जल्द ही इस पूरे मामले का भंडाफोड़ करेंगे