सागर मंडल अध्यक्ष के ऐसे भाव जागृत हुए की 3600 किमी की नर्मदा परिक्रमा कर डाली

 

75 दिनों में 3 हजार 6 सौ किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करके जब भक्त लौटे तो नगर में उनका इतना भव्य स्वागत सत्कार हुआ की लोग देखते राह गए। तस्वीरें सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र की हैं। जहां नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर लौटे शाहगढ़ मंडल अध्यक्ष समेत अन्य लोगों का नगर में भव्य स्वागत किया गया। ढोल बजाए गए, जगह जगह स्वागत किये गए। और नगर में विशाल रैली भी निकाली गई।

 

बताया जा रहा है की 75 दिन में तीन हजार छह सौ किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर शाहगढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष योगेश दुबे, शंभुदयाल गुप्ता और शारदा गुप्ता का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया।

 

जैसे है शाहगढ़ में नर्मदा परिक्रमा की यात्रा पूरी कर मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे अपने साथियों के साथ पहुंचे तो नगरवासियों ने नर्मदाजी के भक्तों का जोरदार स्वागत किया। शंकरगढ़ तिराहे पर सैकड़ों लोगों ने नर्मदा जी के भक्तों पर फूल बरसा कर और फूलों की मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया साथ ही डीजे-बाजे के साथ विशाल रैली निकाली गई। यह रैली नगर के मुख्य मार्ग से उनके निवास तक पहुंची। जहां मंडल अध्यक्ष समेत उनके साथियों ने नगर के मंदिरों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

 

दरअसल नर्मदा की पैदल यात्रा करने के लिए कई महीनों से संकल्पित कृषि उपज मंडी के रिटायर्ड लेखापाल शंभुदयाल गुप्ता ने जब नर्मदा परिक्रमा जाने की तैयारी शुरू की तभी शाहगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे के भाव जागृत हुए और वह भी उनके साथ नर्मदाजी की पैदल परिक्रमा पर निकल गए थे। जो यात्रा पूरी कर वापिस लौटे हैं।


By - sagar tv news
16-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.