सागर- 10 महीनों में 2 हजार से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर रोज शिकार बन रहे लोग !

 

इन दिनों सागर जिले के खुरई शहर समेत ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। जो लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। खासकर रात के समय, कुत्तों के काटने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लापरवाही का अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं की मार्च 2025 से अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग इनके शिकार हो चुके हैं। लेकिन कोई ठोस कदम फिर भी नहीं उठाए गए।
स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन और नगर पालिका नाकाम साबित हो रहे हैं। एक कुत्ते ने सफाईकर्मी को अपना निशाना बनाया, लोगों ने कुत्ते पर पत्थर मारकर सफाईकर्मी की जान बचाई।

 

 

नगर पालिका के सफाईकर्मी भूपेंद्र वाल्मीक ने बताया कि वह ऑडिटोरियम के पास अपने प्लॉट पर गया हुआ था तभी एक कुत्ता आया और सीधे उसके पैर पर टूट पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया, नहीं तो उसकी जान पर भी बन सकती थी। कुत्ते के हमले से उसके पैर में गंभीर घाव हो गया है। रोजाना इस तरह की घटनाएं हो रही हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। शहर में कुत्ते लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शहर के लोगों ने एसडीएम मनोज चौरसिया को ज्ञापन भी सौंपा है।

 


वहीं आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मार्च 2025 में 272, अप्रैल महीने में 205, मई में 198, जून में 173, जुलाई में 217 और अगस्त में 166, सितंबर में 142, अक्टूबर में 150, नवंबर में 167 दिसंबर महीने में 210 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है। इस तरह से साल 2025 में दस महीने में 1900 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है।
तो वहीं जनवरी 2026 में अब तक 102 लोग कुत्ते के शिकार हो चुके हैं। ये वह आंकड़े हैं जो लोग सिविल अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए हैं। इसके अलावा जो निजी अस्पताल में आए होंगे वह आंकड़े अलग है।

 


खुरई सीएमओ राजेश मेहतेले ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्तों का पकड़ने का टेंडर खत्म हो चुका है। श्वान के लिए नगर में स्लॉट बना रहे हैं। जिससे लोगों को निजात मिलेगी। साथ ही समय-समय पर कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चलाई जाती है।

 

 


By - Sagar tv news
16-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.