गिट्टी लदा डंपर झांसी जाते समय पलटा, भड़ाऊ पुलिया बना चालक को अस्पताल पहुंचाने की वजह

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। झांसी की ओर जा रहा किलर (गिट्टी) से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह हादसा बकस्वाहा से करीब आठ किलोमीटर दूर हीरापुर–बकस्वाहा मार्ग पर स्थित भड़ाऊ पुलिया के पास हुआ। दुर्घटना में डंपर चालक को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर तेज गति में था और भड़ाऊ पुलिया के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डंपर के पलटते ही सड़क पर गिट्टी फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही बकस्वाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल चालक को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक चालक को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा गया है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी हरिराम अहिरवार, निवासी बकस्वाहा ने बताया कि हीरापुर और बकस्वाहा के बीच दूल्हा देव के पास स्थित भड़ाऊ पुलिया पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि डंपर के पलटने के कुछ ही देर बाद उसी पुलिया पर एक मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे क्षेत्र में और ज्यादा अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि भड़ाऊ पुलिया के पास सड़क संकरी और जर्जर स्थिति में है, साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद न तो चेतावनी संकेत लगे हैं और न ही स्पीड कंट्रोल के कोई ठोस इंतजाम किए गए हैं। यही कारण है कि यहां बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने डंपर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भड़ाऊ पुलिया के पास सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


By - Sagar tv news
16-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.