सागर में 3 ट्रक जब्त, GST चोरी पर सेल्स टैक्स का शिकंजा, दिल्ली से छत्तीसगढ़ आंध्रप्रदेश जा रहा था करोड़ों का माल

 

जीएसटी चोरी के खिलाफ सागर में वाणिज्यिक कर विभाग (सेल्स टैक्स) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को पकड़ लिया है। यह ट्रक दिल्ली से माल लोड कर छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश जा रहे थे। कार्रवाई मालथौन चेक पोस्ट के पास की गई, जहां ई-वे बिल में गड़बड़ी और दस्तावेजों की कमी सामने आने पर विभाग ने ट्रकों को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, सेल्स टैक्स विभाग को मुख्यालय से इनपुट मिला था कि कुछ ट्रक बिना वैध ई-वे बिल या अधूरे दस्तावेजों के साथ राज्य की सीमा पार करने वाले हैं। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मालथौन चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर तीन ट्रकों को रोका। सभी ट्रकों को सागर स्थित विभागीय कार्यालय लाकर खड़ा किया गया, जहां लदे माल की गहन जांच की गई।

 

सेल्स टैक्स के एसीटीओ प्रसन्न जैन ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों में स्टील, कॉपर, रंगोली और परचून का सामान भरा हुआ था। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए, जिससे जीएसटी चोरी की आशंका पुख्ता हुई। इसी आधार पर पेनल्टी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान ट्रक क्रमांक RJ 11 GD 2926 पर 1 लाख 52 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। वहीं ट्रक क्रमांक RJ 11 GB 6750 और RJ 11 GC 1150 पर भी जुर्माने की प्रक्रिया जारी है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जुर्माने की अंतिम राशि तय की जाएगी।

 

ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र रावत और अजय ने बताया कि वे दिल्ली से माल लेकर रवाना हुए थे। एक ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा और दूसरा छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहा था। ड्राइवरों का कहना है कि ट्रकों में परचून और अन्य सामान भरा हुआ है और विभाग द्वारा चार दिनों से ट्रकों को कार्यालय परिसर में खड़ा कर जांच की जा रही है। सेल्स टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि ई-वे बिल और जीएसटी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। विभाग का साफ संदेश है कि टैक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


By - sagar tv news
16-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.