Sagar-डीजल चोरी करते पकड़ाया ड्राईवर, बस मालिक पर हत्या के आरोप, हाईवे पर जाम ! |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के कर्रापुर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई मृतक ड्राईवर के परिजनों ने बस मालिक के लोगों पर मर्डर करने के गंभीर आरोप लगाए इसी को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया फिर सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर डेड बॉडी रखकर चक्का जाम किया जो करीब 3 घंटे तक चला रहा, चक्का जाम करने वाले लोग दर्ज हुई रिपोर्ट में कुछ लोगों के नाम जुड़वाने की मांग कर रहे थे

सड़क पर चक्का जाम होने से भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची परिजनों को खूब समझाइस दी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

 

 

मिली जानकारी के अनुसार 35 साल वीरेंद्र राजपूत ओम साइन राम स्कूल की स्कूल बस चलाते थे जो शिक्षकों के लिए सागर बांडा अप डाउन करते थे लेकिन बीती रात उनके परिजनों को खबर मिली कि वह जिला अस्पताल में भर्ती है इसी को लेकर उसने परिजनों को भी अस्पताल मिलने बुलाया था
इस घटना में मृतक के परिजनों का आरोप है कि ओम साइ राम स्कूल प्रबंधन से वीरेंद्र का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसकी वजह से उन्होंने ही मारपीट कर तड़पा तड़पा कर मारा है


चक्का जाम के दौरान सामने आए एक वीडियो में वीरेंद्र के परिजन थाना प्रभारी से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन वालों से बात की थी तो उनका कहना है कि वीरेंद्र ने डीजल चोरी की इसलिए ऐसा किया तो क्या डीजल की चोरी करने पर किसी की हत्या कर दी जाती है ऐसा कब से होने लगा मैं भी कुछ कर दूं फिर क्या होगा

 


इधर इस मामले में जब बहेरिया थाना प्रभारी से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि सीएसपी से जानकारी ले लीजिए, जबकि सीएसपी का तबादला हो चुका है.

 

 


By - Sagar tv news
16-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.