पहाड़ी पर चल रहे अवैध उत्खनन पर छापा, भाग निकले खनन माफिया, मशीनें, ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक जप्त,
पहाड़ी पर अवैध रूप से उत्खनन करने वालों पर बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया गया। हालांकि मौके से खनन माफिया भाग निकले लेकिन LNT मशीनें, मिनी ट्रक को जप्त किया गया। साथ ही इनके चालकों को भी पकड़ा गया है। कार्यवाई एमपी के ग्वालियर में माइनिंग विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।
बताया जा रहा है। की मोतीझील पहाड़ी पर मिट्टी और मुरम के अवैध रूप से उत्खनन करने वालो के खिलाफ बड़ी छापामार कार्रवाई की गई है। इस दौरान पहाड़ी पर अवैध रूप से खुदाई कर रही LNT मशीन, ट्रैक्टर ट्रॉली और छोटा ट्रक चालकों समेत पकड़कर जप्त किया। टीम ने जप्त वाहनों को पुलिस लाइन में रखवा कर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। वहीं फरार माफियाओं की भी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर माइनिंग विभाग के सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी की पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील पहाड़ी पर मिट्टी और मुरम का माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। जिसकी इस सूचना पर सहायक खनिज अधिकारी रामाकांत तिवारी मोतीझील पहाड़ी पर पुरानी छावनी, बहोड़ापुर थाना और पुलिस लाइन के बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां माफियाओं के द्वारा मिट्टी और मुरम का अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा था।
जिसमें कई वाहन लगे हुए थे। टीम को आता देख अवैध उत्खनन करा रहे लोग मौके से फरार हो गए। टीम ने घेराबंदी के दौरान उत्खनन कर रही 2 LNT मशीन, 5 ट्रैक्टर ट्रॉली और 1 छोटा ट्रक पकड़ा। जहां सभी वाहनों को जप्त कर पुलिस लाइन में रखवाया गया। हालांकि टीम को यहां पता नहीं चल सका की अवैध उत्खनन किसके द्वारा किया जा रहा था। मामले में माइनिंग विभाग ने जप्त वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध उत्खनन करने वालों की तलाश शुरू की है। मामले में सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी ने जानकारी दी।--------