सागर- पानी त्रासदी मामले में भाजपा सरकार पर बड़े आरोप, कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

 


मध्यप्रदेश की मोहन सरकार पर सागर में कांग्रेस ने फिर एक बार तीखा हमला बोला है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की पहले घटिया कफ सिरप से मासूम बच्चों की जान ली और जब उसका मन नहीं भरा तो इंदौर के भागीरथपुरा में लोगों की बार-बार शिकायत के बाद भी गंदा दूषित पानी लोगों में सप्लाई करते रहे। जिसके चलते दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान चली गयी। बड़ी संख्या में लोग वेंटिलेटर पर हैं जो अपना इलाज कर रहे हैं। सैंकड़ों लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा की इंसानियत मर चुकी है। अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाते हुए कहा की मुख्यमंत्री खुद वहां का प्रभार देखते हैं। और वह क्षेत्र नगरीय प्रशासन मंत्री का है। जब वहां जनता सुरक्षित नहीं तो पूरे मध्य प्रदेश में क्या हाल होगा।
साथ ही बोले की इसकी जानकारी वहां के शासन प्रशासन को पहले से थी। लेकिन लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

 

वहीं मनरेगा को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर जनता के बीच झूठी वाह- वाही लूटने कि भाजपा कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार ने किसी न वजह से लोगों को लाइन में लगाकर रखा है।

 

दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से दो दर्जन से ज्यादा जान जाने को लेकर कांग्रेस ने सागर के पुरानी गल्ला मंडी स्थित गांधी प्रतिमा के पास उपवास - धरना का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।


By - sagar tv news
17-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.