Sagar - राई देखने पहुंची विधायक से कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, खिमलासा की घटना पर धरना प्रदर्शन

 

सागर जिले के खिमलासा में पिछले दिनों एक 3 साल की मासूम बेटी के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया था जिसके बाद कांग्रेस की महिला विंग के द्वारा इसको लेकर बीना अंबेडकर तिराहा पर प्रदर्शन किया गया, धरना प्रदर्शन में शामिल होने आईं मध्यप्रदेश कांग्रेस उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने विधायक निर्मला सप्रे पर निशाना साधा, प्रियंका किरार ने कहा प्रदेश में महिलाओं सहित अब मासूम बेटियां भी सुरक्षित नहीं है।

 

 

 

जिस तरह से पूरे प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे है तो इससे सिद्ध होता है कि भाजपा को सरकार चलाने का अधिकार नहीं है। यहां की स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक जो खुद एक महिला हैं उनके क्षेत्र में इस तरह की घिनौनी घटना होने के बावजूद वह राई देखने में मशगूल हैं उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

 

 



मध्य प्रदेश कांग्रेस उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के गांव के एक युवक ने हैवानियत की सारी हद पार करके जो किया वह वह बहुत ही गलत कार्य है। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि अब बच्चियां भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। बच्ची के साथ घटना वाले अपराधी को बक्शा नहीं जाए और उसे न्याय मिलना चाहिए।


By - sagar tv news
18-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.