सागर में अतिक्रमण की ताबड़तोड़ कार्यवाई, नगर निगम और पुलिस को देख भागते नज़र आये दुकानदार

 

सागर के तीन बत्ती से लेकर राधा तिराहा क्षेत्र तक अचानक हड़कंप की स्थिति बन गयी। लोग यहां वहां अपनी-अपनी दुकानों का कीमती सामान लेकर भागने लगे, जल्दबाजी में सामान को समेटा, लेकिन जो बाकी रह गया और नगर निगम की टीम के हाथ में आ गया वह उसे जप्त करके ले गए। जिसमें हाथ ठेले भी शामिल हैं।

 

 

 

दरअसल यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि नगर निगम और पुलिस के संयुक्त अमले ने तीन बत्ती से लेकर राधा तिराहे तक अतिक्रमण हटाने की ताबड़तोड़ कार्यवाई को अंजाम दिया। टीम को आता देख अफरा तफरी का माहौल नज़र आया, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों ने टीम को देखते ही अपनी-अपनी दुकानों को समेटने शुरू कर दिया। ठेलों पर बेतरतीब दुकान लगाने वाले ज्यादातर लोगों को अतिक्रमण की कार्यवाई कर हिदायत भी दी गई।

 

 

 


इस दौरान टीम ने तीन हाथ ठेलों को जप्त कर लिया। जबकि दुकानदार दुकानों का सामान बचा रहे थे। जहां कुछ कपड़े टांगने वाले पाइप भी टीम ने जप्त किये हैं।
बताया जा रहा है की सागर में अतिक्रमण की कार्यवाई को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। सड़क पर दुकान लगाने वाले लोगों को समझाइश देने के बाद नगर निगम के अमले ने पुलिस टीम के साथ कार्यवाई की।

 

 

 

 

दरअसल नगर निगम द्वारा लगातार इस बात को कहा जाता है। कि सड़कों पर दुकान लगाकर अतिक्रमण न किया जाए, बेतरतीब यहां वहां दुकानें न लगाई जाएं, सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। यातायात वाधित न हो, लेकिन दुकानदारों द्वारा उल्लंघन किये जाने को लेकर फिर एक कार्यवाई की गई है।

 

 

 

 

गौरतलब है कि पहले भी निगम द्वारा सागर के कटरा इलाके में कई दफा कार्यवाई की गई है। लेकिन दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था। जिससे फिर निगम को सख्ती दिखानी पड़ी। इस दौरान अन्य दुकानदारों को हिदायत भी दी गई है।-


By - sagar tv news
18-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.