Sagar - देवरी नगरपालिका चुनाव सोमवार को, प्रशासन–पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, 19,248 मतदाता करेंगे फैसला

 

सागर जिले की देवरी नगरपालिका में अध्यक्ष पद को लेकर खाली कुर्सी–भरी कुर्सी के बीच सोमवार को होने वाली वोटिंग को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

 

 


रविवार को देवरी पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए संपन्न हुआ। इस दौरान आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई।

 

 

 

फ्लैग मार्च एवं मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान एडीएम अविनाश रावत, एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा, एसडीएम मुनव्वर खान, एसडीओपी शशिकांत सरेयामी, थाना प्रभारी, सीएमओ, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर और मतदान पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और लगातार गश्त कर रहा है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि यह मतदान राइट टू कॉल (अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने) की प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा है। भरी कुर्सी के पक्ष में वर्तमान अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन मैदान में हैं, जबकि खाली कुर्सी के समर्थन में भाजपा विधायक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है।

 

 

 

इस चुनाव में देवरी नगर के 15 वार्डों के 19,248 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 120 अधिकारी–कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से 3 मतदान केंद्रों को संवेदनशील एवं 3 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। पूरी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।


By - sagar tv news
18-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.