खानापूर्ति बनकर रह गया कांग्रेस का प्रदर्शन और चक्काजाम नहीं जुटे कार्यकर्ता || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के अशोकनगर में हुआ कॉग्रेस का प्रदर्शन महज खानापूर्ति बनकर रह गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के समर्थन में चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन रखा गया था। सोशल मीडिया और कांग्रेस द्वारा इसका बड़े स्तर पर प्रचार कर इसे सफल बनाने के काफी प्रयास किये जा रहे थे। लेकिन आखिरकार जब प्रदर्शन का समय आया तो जिला कांग्रेस द्वारा तय प्रदर्शन मानो असफल ही रहा। जिस पर भाजपा ने व्यंग कसते हुए टिप्पणी की है। इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की भारी कमी देखी गयी। निर्धारित समय से देरी से शुरू हुए इस प्रदर्शन में शुरुआत में तो बमुश्किल 1 दर्जन कार्यकर्ता ही उपस्थित रहे। हालांकि धीरे धीरे कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर पहुँचने लगे। लेकिन आखिर में करीब 60 कार्यकर्ता ही चक्काजाम और प्रदर्शन में शामिल हुए। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित कुछ पदाधिकारी भी शामिल थे। यहाँ पर ज्यादा संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। जिला मुख्यालय पर राजमाता चोराहे पर जहां यह प्रदर्शन होना था वहां आधा घन्टे तक चले नाटकीय चक्काजाम में एक भी वाहन सड़क पर रुका नहीं दिखा। कांग्रेस के इस चक्काजाम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने तंज कसा। उनके तंज पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पलटवार न करते हुए सफाई दी। बताया की पीसीसी के निर्देश पर यह प्रदर्शन किया गया था और यह एक सांकेतिक प्रदर्शन था। कांग्रेस अपने प्रदर्शन द्वारा किसी को परेशान नही करना चाहती। उनके उद्देश्य मात्र किसानों के हित की बात रखना है।


By - Rahul Kumar Jain (Ashok nagar MP)
16-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.