Sagar - अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच नौक झौंक, भार्गव ने तहसीलदार को लगाई पटका !

 

सागर जिले में तीसरी रेलवे लाइन के लिए चल रहा कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है कटनी बीना रेलवे ट्रैक पर स्थित गिरवर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन की टीम और ग्रामीण आमने-सामने आ गए ग्रामीणों का आरोप है कि महज 8 दिन पहले जमीन के पट्टे दिए गए हैं और अब मकान खाली करने को कहा जा रहा है चार से दिन में कैसे किसी का घर तैयार हो सकता है जब तक हम लोगों का मकान नहीं बन जाता तब तक यहीं पर रहने दिया जाए, नहीं तो ऐसी कड़ाके की ठंड में कहां पर जाएंगे वहीं कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि उन्हें जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाया है इसके पहले ही बेदखल किया जा रहा है जब तक पैसे नहीं मिलते हैं तब तक हम लोग कैसे हट जाएं, जब तक नए घर बनाकर तैयार नहीं हो जाती तब तक का समय दिया जाए, हालांकि गोपाल भार्गव के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन के लिए इस कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है

 

 

गिरवर रेलवे स्टेशन के पास तीसरी लाइन का काम किया जाना है इसके लिए रेलवे के द्वारा भू अर्जन का काम कर लिया गया है अधिकांश लोगों को मुआवजा वितरण हो गया लेकिन कुछ लोग अभी भी शेष रह गए हैं जिनको मुआवजा नहीं मिल पाया इसी को लेकर जब रेलवे और प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो हंगामा हो गया था

 

 

प्रशासनिक अमले की मुस्तैदी को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। भीषण ठंड के बीच बेघर हो रहे लोगों ने रोते-बिलखते हुए शासन से अपील की कि उन्हें तब तक न हटाया जाए जब तक उनके नए मकान तैयार नहीं हो जाते।

 

हंगामे की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि मनोज लोधी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी बहस हुई। इसके बाद मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को दी गई। भार्गव ने फोन पर ही तहसीलदार राहुल गौड़ को जमकर फटकार लगाई


By - sagar tv news
19-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.